LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में खेल प्रतिभाओं को मिलेगी पहचान, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह करेंगे खेल महोत्सव का आयोजन

Bihar News : औरंगाबाद में खेल प्रतिभाओं को मिलेगी पहचान, पूर

AURANGABAD : औरंगाबाद के युवाओं में खेल भावना जगाने तथा ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को पहचान देने के लिए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ करेंगे। 21 सितम्बर से लेकर 25 दिसम्बर तक यह खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन 22 सितम्बर को सुबह 11:00 बजे औरंगाबाद इंडोर स्टेडियम में राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल,पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह,जमुई विधायिका श्रेयश्री सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र चन्द्रवंशी के द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। जिला संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी दोनों क्षेत्रों के प्रतिभागी आसानी से जुड़ सकेगे। इस खेल महोत्सव में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी www.sansadkhelmahotsav.in पर जाकर 20 सितम्बर तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते है। इसमें एथलीट्स,मलखम, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिन्टन, बास्केटबॉल, खो-खो एवं अन्य खेल को शामिल किया गया है।

बताते चले कि पिछले वर्ष इस खेल महोत्सव का आयोजन पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था। पूर्व सांसद ने कहा कि यह दूरदर्शी सोंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देन है जिसने ऐसे महोत्सव का आयोजन कर ग्रामीण एवं शहरी स्तर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है। जिसमें कई,मंडल स्तर से लेकर जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

इस खेल महोत्सव का मुख्य उदेश्य ग्रामीण स्तर तक के खिलाड़ियों का चयन करना है जिनके अंदर प्रतिभा है। उनको ग्रामीण से लेकर शीर्ष स्तर तक पहुँचाना है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र चन्द्रवंशी ने दी है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट