LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

'DBT से रुका 4.31 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार', औरंगाबाद में पूर्व मंत्री संतोष कुमार का दावा -2047 तक भारत बनेगा विश्वगुरु

संतोष कुमार ने कहा कि एक समय था जब देश के प्रधानमंत्री कहते थे कि केंद्र से 100 रुपये भेजता हूं, लेकिन लाभुक को कितना मिलता है पता नहीं। आज DBT से बड़ा भ्रष्टाचार रुका है

प्रधानमंत्री के "12 साल बेमिसाल"
प्रधानमंत्री के "12 साल बेमिसाल" - फोटो : news4nation

Bihar News : प्रधानमंत्री के "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत रविवार को औरंगाबाद पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता संतोष कुमार ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल और "सबका साथ, सबका विकास" के मूल मंत्र पर विस्तार से बात की। संतोष कुमार ने कहा कि एक समय था जब देश के प्रधानमंत्री कहते थे कि केंद्र से 100 रुपये भेजता हूं, लेकिन लाभुक को कितना मिलता है पता नहीं। आज DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 100 रुपये भेजो तो लाभुक के खाते में 100% पैसा पहुंचता है।  उन्होंने बताया कि DBT के कारण भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगी है और बिचौलियों के हाथ जाने वाला 4 लाख 31 हजार करोड़ रुपये बचाया जा चुका है। ये आंकड़ा बैंकों का है।


बंगाल भी अब भाजपा का'

पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी जी की मेहनत का नतीजा है कि आज देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। जिस बंगाल को जीतना मुश्किल माना जाता था, वहां भी "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र से भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। 

Diarch GO


घर में घुसकर मारते हैं'

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें विदेशी आतंकियों से डरकर सिर्फ संवेदना व्यक्त करती थीं। लेकिन आज भारत संवेदना नहीं, आतंक का डटकर मुकाबला करता है और "घर में घुसकर मारता है"।


2047 तक विश्वगुरु 

 संतोष कुमार ने दावा किया कि भाजपा 2047 तक सरकार चलाएगी, जब तक भारत विश्वगुरु नहीं बन जाता। 12 साल में ही देश की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने यहां तक कहा कि 2029 के केंद्र चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी। भारत तो अपना है ही, अगर आप सब चाहें तो पाकिस्तान में भी हमारी सरकार बनेगी और वहां भी भगवा लहराएगा।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch