LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में आपस में भिड़े बीजेपी के पूर्व सांसद और कांग्रेस विधायक, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar Politics : औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में आपस में भ

AURANGABAD : जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कब की है। इसकी पुष्टि NEWS4NATION नहीं करता है। लेकिन जब NEWS4NATION ने इस विडियो की पड़ताल किया गया तो पता चला की यह वीडियो मां सत्यचण्डी महोत्सव की है। जहाँ औरंगाबाद विधायक का पैतृक गाँव हैं जिसे रैपुरा के नाम से जाना जाता है। जहां माँ सत्यचंडी का स्थान है। उसी  प्रांगण में माँ सत्यचंडी महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिस कार्यक्रम में जिला के कई नेता शामिल हुये थे।  जब औरंगाबाद के पूर्व सांसद  सुशील कुमार सिंह अपने सम्बोधन के दौरान सनातन धर्म के ऊपर चर्चा कर रहे थे। लोगों को यह संदेश देना चाहते थे कि, हम यज्ञ महोत्सव तथा अन्य कई प्रकार के धार्मिक कार्य करते है। क्योकि हम सनातन धर्म के मानने वाले है, और हम सभी को भी अपने अपने कर्म में सुधार लाने की जरूरत है,जो स्नातन हमे सिखाता है। बस फिर क्या था। 

औरंगाबाद के वर्तमान कांग्रेस विधायक आनंद शंकर और बीजेपी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह आपस मे भिड़ गए। जिसे आप वीडियो में साफ देख सकता है की औरंगाबाद पूर्व सांसद अपने संबोधन के दौरान सनातन पर चर्चा कर रहे थे। तभी कांग्रेस विधायक आनंद शंकर भड़क गए और पूर्व सांसद को कार्यक्रम में राजनीति ना करने की नसीहत देने लगे। हद तो तब हो गई। जब विधायक ने पूर्व सांसद पर अपनी दबंगई दिखाते हुए माइक छोड़कर हटने तथा चुप बैठने की नसीहत दे दिया। 

हालांकि इसके बाद पूर्व सांसद माइक को छोड़ कर बैठ गये। विधायक ने पुरानी बात को भी दुहराते हुए कहा कि अगले बार भी अपने कुछ ऐसा ही बोला था। उस समय हम चुप रह गये थे। लेकिन अब नही चलेगा। इसके बाद से जिले में राजनीतिक सर गर्मी तेज हो गई है। तरह तरह के बाते लोग कर रहे है। कुछ लोगो ने तो यहाँ तक कह दिया की सर्प को दूध पिलाना बिष को बढ़ाना है। वही कुछ का यह मानना है की पूर्व सांसद का ही देन है जो आज आनंद शंकर विधायक है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट