LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में पावर स्टार पवन सिंह पर की गयी फूलों की बारिश, कहा काराकाट से जीत नहीं, हार की चर्चा होती है

Bihar News : पावर स्टार पवन सिंह आज औरंगाबाद पहुंचे. जहाँ लोगों ने उनपर फूलों की बारिश की. इस दौरान उन्होंने कहा की काराकाट क्षेत्र से हारा नहीं है जीता है। जितना जीत की चर्चा नहीं होती है। उतना हमारी हार की चर्चा हो रही है।

Bihar News : औरंगाबाद में पावर स्टार पवन सिंह पर की गयी फूलो
औरंगाबाद पहुंचे पवन सिंह - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में गेट स्कूल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन टीम के बैनर तले आयोजित "क्रिकेट महाकुंभ"तथा औरंगाबाद गौरव उत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोजपुरी के पावर स्टार तथा काराकाट लोकसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी रहे पवन सिंह औरंगाबाद पहुंचे। 

इस दौरान उन्हें देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान पवन सिंह पर बुलडोजर से फूल की बारिश किया गया। इस मौके पर उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कृत करते हुए मनोबल बढ़ाया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। 

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आपका भाई काराकाट क्षेत्र से हारा नहीं है जीता है। जितना जीत की चर्चा नहीं होती है। उतना हमारी हार की चर्चा हो रही है।  उन्होंने अपने फैन्स के आग्रह पर अपनी सुपरहिट गाना गाकर लोगों से खूब तालियां और प्यार बटोरा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट