LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: औरंगाबाद में पहली बारिश ने खोली नगर परिषद के दावों की पोल,मॉडर्न अस्पताल बेहाल, नवाडीह रोड बना 'नदी'

Bihar News: पहली हल्की बारिश ने औरंगाबाद शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी। इस बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है...

औरंगाबाद मॉडर्न अस्पताल
बरसात से मॉडर्न अस्पताल बेहाल- फोटो : reporter

Bihar News: गुरुवार शाम को हुई पहली हल्की बारिश ने औरंगाबाद शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी। इस बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है, जिससे 9 मंजिला मॉडर्न अस्पताल और उसके आसपास का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मरीजों और उनके परिजनों को सबसे ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हल्की बारिश के बावजूद, औरंगाबाद के कई मोहल्ले बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। शहर का नवाडीह रोड पूरी तरह से नदी में तब्दील हो गया है। मुंशी मोहल्ले से लेकर तालाब मोहल्ले तक सड़क, गलियों और यहाँ तक कि कई घरों में भी पानी ही पानी नज़र आ रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही औरंगाबाद के लोग भीषण जलजमाव से हलकान हो रहे हैं।

Diarch GO

शहर की सड़कों पर अप्रत्याशित रूप से हुए इस जलजमाव को लेकर स्थानीय लोग नगर परिषद को कोस रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि सड़क के किनारे के नालों की सफाई समय पर कर ली जाती, तो आज बारिश में ऐसी भयावह स्थिति नहीं होती।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर