LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar politics - राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इन कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, माई बहिन मान योजना बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला

Bihar politics - बिहार में राहुल गाधी, प्रियंका गांधी सहिता दूसरे कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है।

Bihar politics - राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इन कांग्रे

Aurangabad - कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी,  प्रिंयका गांधी के सामने नई मुसीबत आ गई है। उनके खिलाफ बिहार के औरंगाबाद जिले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और सदर  विधायक आनंद शंकर का भी नाम है। इन नेताओं के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह ने नगर थाना में केस दर्ज कराया है। 

मृत्युंजय का आरोप है कि वीडियो में ‘माई बहिन मान योजना’ के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है. आरोप है कि वीडियो में एक युवक कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता दिख रहा है, जिसके हाथ में इन नेताओं की तस्वीर वाला पोस्टर है। 

पर्सनल डिटेल्स  किया जा रहा शेयर

इसके अलावा फॉर्म के साथ पर्सनल डिटेल्स शेयर कराये जाने को मृत्युंजय ने गंभीर अपराध बताते हुए इसकी विस्तृत जांच कराए जाने की मांग की है. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मामला बिहार की सियासत को गर्म कर सकता है.

क्या है वायरल वीडियो में और क्या है आरोप?

एफआईआर दर्ज करवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक योजना के फॉर्म भरने की अपील करता है और दावा करते हुए कहता है कि हर महीने 2500 रुपये सीधे खाते में आएंगे।

NSIT
Nsmch

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी

 युवक के हाथ में एक पोस्टर है जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजेश राम और आनंद शंकर की तस्वीरें हैं। वीडियो में कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां भी की गई हैं, जिसे मृत्युंजय ने नारी शक्ति का अपमान बताया।

सरकार नहीं चला रही योजना, इसलिए यह धोखाधड़ी

मृत्युंजय सिंह ने प्राथमिकी में कहा कि यह वीडियो आगामी चुनावों में मतदाताओं को भ्रमित करने की साजिश है। उनका दावा है कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही फिर भी फॉर्म के जरिए महिलाओं की निजी जानकारी मांगी जा रही है। इसे उन्होंने गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन और धोखाधड़ी करार दिया है जिससे जनता के बीच अविश्वास पैदा हो सकता है।

बीजेपी ने इस मामले को कांग्रेस के खिलाफ बड़ा हथियार बनाया है मृत्युंजय सिंह ने मांग की है कि इसकी गहन जांच हो और दोषियों को सजा दी जाए। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस फर्जी योजनाओं के जरिए वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रही है। 

दूसरी ओर, कांग्रेस ने अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। बहरहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।