LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : बुलेट पर सिविल ड्रेस में राइफल लेकर निकली महिला सिपाही, बीच सड़क पर वकील से हुई नोंक झोंक, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : आम तौर पर किसी भी पुलिसकर्मी को वर्दी में ही रायफल के साथ देखा जाता है. लेकिन औरंगाबाद में एक महिला सिपाही को सिविल ड्रेस में रायफल के साथ देखा गया. जिसका वीडियो वायरल हैं...पढ़िए आगे

Bihar News : बुलेट पर सिविल ड्रेस में राइफल लेकर निकली महिला
सिविल ड्रेस में राइफल के साथ महिला सिपाही - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : जिले में इन दिनों एक महिला पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है की एक महिला पुलिस जिन्स पैन्ट और झुलनी पहनी हुई है और अपने कंधे पे राइफल लटकाई हुई है। वह एक युवक के साथ बुलेट बाइक पर सवार दिख रही है। जब इस वीडियो की पड़ताल किया गया तो पता चला कि यह वीडियो औरंगाबाद शहर के गणेश मंदिर के पास की है,जहाँ बुलेट बाइक पर सवार महिला जो अपने कांधे पर राइफल लटका कर एक युवक के साथ जा रही थी। इसी बीच उसके राइफल के बट से एक व्यक्ति को चोट लग गया जिसके बाद उस व्यक्ति ने मैडम को राइफल ठीक से रखने की नसीहत दे दिया।

फिर क्या था मैडम का गुस्सा सातवें आसमान चढ़ गया। वह बाइक से उतर गई और व्यक्ति को भला बुरा बोलना शुरू कर दिया। हालाँकि जिसे चोट लगी थी। वह भी पेशे से वकील थे। फिर क्या था वह भी अपना मोबाइल निकाल कर विडीयो बनाने लगे। इस पर महिला पुलिस और भड़क गई और वकील साहब के हाथों से मोबाइल छीन ली और जेल भेजने की धमकी देने लगी। आधे घण्टे तक दोनों मे बीच बाजार सड़क पर जमकर नोकझोंक होती रही। वहीं मौका मिलते वकील ने बुलेट में लगी चाबी निकाल ली। जिसके कारण मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकठा हो गई। 

बताया जा रहा कि वकील साहब अपने घर टिकरी रोड से कचहरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गणेश मंदिर के पास उनके पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही बुलेट बाइक सवार गुजर रहा था। बाइक पर एक महिला सिपाही नॉर्मल ड्रेस में राइफल लेकर बैठी हुई थी। इसी दौरान राइफल के बट से उन्हें चोट लग गई। और हेलमेट लगाकर पीछे बैठी महिला पुलिसकर्मी आवेश में आ गई। इसके बाद उसके साथ मौजूद बुलेट चला रहा युवक बाइक रोककर उतरा और गालियां देने लगा। इसी दौरान नगर थाना का एक पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गया और किसी तरह मामले को रफा-दफा करने में जुट गया। काफी देर के बाद जब महिला सिपाही ने वकील का मोबाइल दिया। हालांकि वकील साहब ने मामले को लेकर सीनियर अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। जब महिला पुलिसकर्मी से इस बिंदु पर बात करने की कोशिश की गई, तो वो अपने साथी के साथ बाइक पर बैठी और फरार हो गई। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमे कोई जानकारी नही मिला है, आवेदन मिलता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट