LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : औरंगाबाद में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, चार घरों का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर किया हाथ साफ़

Bihar News : औरंगाबाद में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, चार घर

AURANGABAD : औरंगाबाद  के कासमा थाना क्षेत्र के लहंगिया गांव में आज अज्ञात चोरों के द्वारा चार घरों से लाखो रुपये की सम्पत्ति चोरी करने का मामला प्रकाश में है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात  मनोज यादव, रंजन पासवान, सुरेश यादव एवं तौकिर आलम के घर में अज्ञात चोरो के द्वारा लाखो रुपये की चोरी कर लिया गया है। वही पीड़ित तौकिर आलम ने बताया कि  रात्रि में पूरे परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। जब आज सुबह उठे तो जानकारी मिला की घर से सूटकेस एवं अन्य समाग्री गायब है।

कहा की जब छानबीन की तो सोने का झुमका, सोने की बाली, नथनी एवं चांदी का बाला एवं अंगूठी गायब है। जिसकी सूचना कासमा थाना को  सुबह  7:00 बजे के आसपास फोन के माध्यम से जानकारी दिया गया।  लेकिन थाना से कोई भी नही पहुँच सका।  इसके बाद मैं खुद थाना पर जाकर घटना की जानकारी दिया। लेकिन इसके बावजूद भी तकरीबन  3:00 बजे के आसपास पुलिस पहुंची, जिसको लेकर ग्रामीण खासे आक्रोशित है। 

Diarch GO

घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए कसमा थाना की पुलिस ने बताया कि लहंगिया गाँव मे बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब मिली। जब गांव से बाहर सुनसान जगह पर कुछ सामानों को फेंका हुआ देखा। इसके उपरांत जब लोग अपने अपने घरों की तलाशी किया तो पता चला की चोरों ने चार घरों से लाखों रुपये की सम्पति उड़ा ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि अभी हमे आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन प्राप्त होने की उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट