LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR HEALTH - सीएम नीतीश ने मॉडल सदर अस्पताल की बहुमंजिली इमारत का उद्घाटन किया, लेकिन इलाज के लिए डॉक्टर की नहीं हुआ इंतजाम

BIHAR HEALTH - CM नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा सदर अस्पताल के नए बहुमंजिले भवन का उद्घाटन किया। लेकिन अस्पताल के लिए जरुरी डॉक्टरों और दवाओं का इंतजाम नहीं किया गया। जिसको लेकर मरीजों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।

BIHAR HEALTH - सीएम नीतीश ने मॉडल सदर अस्पताल की बहुमंजिली इ
मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टर की कमी- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD - औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल स्वास्थ विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर आये दिन सुर्खियों में बना रहता है , भले ही मुख्यमंत्री के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान औरंगाबाद मॉडल हॉस्पिटल की नव निर्मित भवन का उद्घाटन  किया था, लेकिन आज भी हॉस्पिटल की स्थिती पूर्व की तरह बाद से बतर बनी हुई है।

 हॉस्पिटल में पहुचे अपने मरीजो को लेकर परिजन ने बताया कि न ही यहां समय से डॉक्टर ही उपलब्ध रहते है औऱ न ही दवाई। लोग लगातार हॉस्पिटल का चकर लगते रहते हैं। लेकिन डॉक्टरों से मुलाकात नही हो पाती है, कहने को तो औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल को मॉडल हॉस्पिटल की दर्जा प्राप्त है। आठ मंजिल इमारत भी बनी हुई है। लेकिन अभी भी सभी नव निर्मित भवनों में ताला झूल रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल की स्थिति आज दिन नजर आती है। यह ना तो एक्सरे ही होता है, न सिटी स्केन, और डॉक्टर से मुलाकात होना तो भगवान से भेंट होने की बराबर है।

व्यवस्था में मानी कमियां

 जब इन सारी बिन्दुओं पर उपाधीक्षक से बात किया तो इन सारी कमियों को स्वीकार करते हुऐ कहा कि यहाँ डॉक्टरों की भारी कमी है जिसके कारण समय से इलाज नही हो पता है, क्यो की सदर हॉस्पिटल में प्रति दिन हजारो की संख्या में मरीज आते है,जिससे काफी भीड़ हो जाती है जिसके कारण न समय से पुर्जा कट पाता है और नही दवाइयां ही मिलती है, उन्हों ने अपने सिस्टम में कई कमियां होने की भी बात कही है।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट