LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Education News : स्कूल निरीक्षण के बजाय सरकारी गाड़ी से 300 किमी दूर शादी में पहुँच गए DEO साहब, जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे....

Bihar Education News : स्कूल का निरीक्षण करने के बजाय DEO साहब सरकारी गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने चले गए. हालाँकि किसी ने इसका विडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar Education News :  स्कूल निरीक्षण के बजाय सरकारी गाड़ी स
सरकारी गाड़ी का दुरूपयोग - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के डीईओ सुरेंद्र कुमार सारे नियम को ताक पर रखकर अपने सरकारी वाहन से लगभग 300 किलोमीटर दूर दरभंगा में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंच गए। वहां किसी ने इसका फोटो और वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि सरकारी गाड़ी में सवार होकर डीईओ औरंगाबाद से 300 किलोमीटर दूर दरभंगा में डीपीओ भोला कर्ण के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वायरल वीडियो 18 अप्रैल 2025 यानि कि शुक्रवार की है।

डीईओ सुरेंद्र कुमार को विभाग से बीआर 26 पीए 6207 स्कॉर्पियो गाड़ी मुहैया कराई गई है ताकि स्कूल की जांच कर सके और शिक्षा में सुधार हो। इसके लिए गाड़ी ऑनर और विभाग के बीच प्रति माह 1400 किलोमीटर चलाने का एग्रीमेंट भी होता है। इसके एवज में हरेक माह 50 से 60 हजार रुपए का भुगतान विभाग से किया जाता है। मगर डीईओ साहब तो एक ही बार 600 किलोमीटर की दूरी तय कर दिए अब महीने का बचा 800 किलोमीटर । 

जब इस बिन्दु पर जब डीईओ साहब से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं शादी समारोह में गया था। लेकिन दूसरे गाड़ी से गया था। हालांकि मेरा सरकारी गाड़ी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने गया था।  हालांकि उन्होंने ने यह भी कहा कि जो हमे सरकार से गाड़ी दिया गया है। वह प्राइवेट गाड़ी है। अब उस पर कौन गया था, वह हमें पता नही है। हम तो दूसरे गाड़ी से गए थे। लेकिन यह कितना सत्य है यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट