LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में अपराधियों ने की किशोर की गोली मार कर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरंगाबाद में अपराधियों ने की किशोर की गोली मार

AURANGABAD : जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है। किसी की हत्या कर देना अपराधियों के लिए आम हो गया है। ताजा मामला माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव की है जहाँ एक किशोर को सोये अवस्था मे अपराधियों ने उसके सर में गोली मार दिया है, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। अगर परिजन की माने तो हत्या की कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। 

परिजनों को आशंका है कि 2 दिन पहले ही एक चौक का नेम बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके प्रतिशोध में यह घटना का अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान सोरी गाँव निवासी 16 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप में किया गया है। परिजनों का कहना है कि हमलोग को तब पता चला जब किशोर आज सुबह 8 बजे तक सो कर नही उठा। उसकी माँ उसे उठाने गई तो देखा कि किशोर के माथे से काफी खून बहा हुआ था और किशोर मृत अवस्था पड़ा हुआ था। 

परिजन की रोने की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग जुट गए  और ग्रामीणों के द्वारा माली थाना को सूचने दिया गया। सूचना मिलते ही अपने दलबल के साथ माली थाना की पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है। जहाँ अंतिम परीक्षण करा कर शव परिजन को सौप दिया गया है। माली थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट