LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से दंपत्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से दंपत्ति की

AURANGABAD : औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना अंबा थाना क्षेत्र के नरहर गांव की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ। जब पत्नी अपने घर में कपड़ा धोकर आंगन में लगे तार पर कपड़ा पसार रही थी।  तभी वह करंट की चपेट में आ गई। इस दौरान पति पत्नी को छटपटाते हुए देख कर उसे बचाने दौड़ गया।

जैसे ही उन्होंने पत्नी को छुडाने की कोशिश किया।  वह भी करंट के चपेट में आ गए। जिससे  घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोने चिलाने की आवाज को सुन गांव के दर्जनों लोग जुट गए और दोनो औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने जाँचो उपरांत दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों शवो को नगर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण करवा कर शव परिजन को सौप दिया है। 

नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीँ घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट