LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Pragati Yatra:नक्सलियों के किले औरंगाबाद में सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रस्तावित प्रगति यात्रा के अंतर्गत आज औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक देव प्रखंड के बेढनी पंचायत का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Pragati Yatra
औरंगाबाद में सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा- फोटो : social Media

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रस्तावित प्रगति यात्रा के अंतर्गत आज औरंगाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत की सभी तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक देव प्रखंड के बेढनी पंचायत में पहली बार सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होगा। 

सीएम नीतीश बेड़नी में 1.22 करोड़ की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही देव में ही स्थित पातालगंगा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का ऐलान कर सकते हैं। वहीं  नीतीश कुमार 51 करोड़ की लागत से बने अंबेडकर आवासीय बालिका छात्रावास का उद्घाटन करेंगे।

वहीं  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के लिए औरंगाबाद में तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। बेढ़नी गांव को एक दुल्हन की भांति सजाया गया है। गांव तक पहुँचने वाली सड़क को सुधारा जा चुका है। 

सड़क निर्माण के साथ-साथ बेढ़नी गांव की सभी गलियों को भी व्यवस्थित किया जा चुका हैय़  रास्ते में स्थित सभी विद्यालयों की पेंटिंग का कार्य भी हो चुका है।  अंबेडकर चौक को भी सजा दिया गया है।  इतने सारे विकास कार्यों को देखकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री नीतीश औरंगाबाद में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।