LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तहत आज औरंगाबाद जाएंगे सीएम नीतीश, अस्पताल, स्कूल, पंचायत भवन सहित देंगे कई सौगात

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के तहत औरंगाबाद जाएंगे। जहां सीएम नीतीश करोड़ों की सौगात देंगे। जानिए सीएम नीतीश किन किन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

cm nitish
CM Nitish visit Aurangabad- फोटो : social media

Pragati Yatra: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के तहत आज सीएम औरंगाबाद के देव प्रखंड अंतर्गत बेढ़नी गांव पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गांव को सजाया-संवारा गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए औरंगाबाद जिला मुख्यालय को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सदर अस्पताल और समाहरणालय परिसर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

बेढ़नी गांव में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों की गहमागहमी बनी रही। डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी अम्बरीष राहुल, डीडीसी अभेन्द्र मोहन सिंह, एसडीओ संतान कुमार सिंह, एसडीपीओ अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी बेढ़नी और देव में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। देव नगर पंचायत में सूर्य मंदिर और सूर्य कुंड परिसर को विशेष रूप से संवारा गया है। मिथिला पेंटिंग से भवनों और स्थलों की सजावट की गई है। नगर पंचायत कार्यालय पर भी मिथिला पेंटिंग के रंग बिखरे नजर आ रहे हैं।

महादलित टोला का भ्रमण और सात निश्चय योजनाओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेढ़नी पंचायत मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे आम जनता से संवाद करेंगे और पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद महादलित टोला बेढ़नी का भ्रमण करते हुए वे सात निश्चय योजनाओं के तहत निर्मित गली-नाली, नल-जल, आवास योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना और सामुदायिक भवन का निरीक्षण करेंगे। सिंचाई कॉलोनी स्थित मैदान में मुख्यमंत्री नगर पंचायत देव में प्रस्तावित रिंग रोड और मेडिकल कॉलेज निर्माण की भूमि का जायजा लेंगे।

बेढ़नी और महादलित टोला में हुए बदलाव

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेढ़नी और महादलित टोला में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं: 70-75 नए शौचालयों का निर्माण,  नल-जल योजना के तहत निर्बाध जल आपूर्ति की व्यवस्था, आवास योजना के तहत बने घरों की रंगाई-पुताई, गांव की सड़कें और गलियां चकाचक, पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण और पौधरोपण अभियान। साथ ही पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां

10:30 AM - पंचायत सरकार भवन बेढ़नी के पास बने हेलीपैड पर आगमन

10:35 AM - पंचायत सरकार भवन बेढ़नी का उद्घाटन और निरीक्षण

10:40 AM - महादलित टोला बेढ़नी का भ्रमण और योजनाओं का निरीक्षण

10:55 AM - सिंचाई कॉलोनी स्थित मैदान में प्रस्तावित रिंग रोड और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

11:05 AM - सूर्य मंदिर देव में दर्शन

11:15 AM - सूर्य कुंड और रुद्र कुंड में पर्यटन विकास कार्यों का जायजा

11:50 AM - नवनिर्मित सदर अस्पताल का उद्घाटन

12:05 PM - अब्दुल कलाम पार्क और अदरी नदी पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट का निरीक्षण

12:20 PM - राजकीय अंबेडकर आवासीय +2 बालिका उच्च विद्यालय का उद्घाटन और पौधरोपण

12:25 PM - विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण

2:10 PM - समाहरणालय स्थित योजना भवन में समीक्षात्मक बैठक

3:20 PM - पटना के लिए प्रस्थान

जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण और योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री सरकारी विभागों और जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और उनके कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, वे जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। बेढ़नी और महादलित टोला के ग्रामीण मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासे उत्साहित हैं। वे आशा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा से गांव और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।