LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Election 2025 : बिहार के युवाओं को सीएम नीतीश ने बनाया देश का मजदुर, रील में उलझा रहे पीएम मोदी, औरंगाबाद में जमकर बरसे राहुल गाँधी

Bihar Election 2025 : बिहार के युवाओं को सीएम नीतीश ने बनाया

AURANGABAD : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद में एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को "देश का मज़दूर" बना दिया है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या बिहार का युवा मज़दूरी करना चाहता है, जबकि यह भूमि कभी दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटी नालंदा का केंद्र थी, जहाँ दूर-दूर से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे।

बिहार में इलाज मतलब 'मौत होनी तय': स्वास्थ्य बदहाली पर राहुल गांधी ने घेरा

राहुल गांधी ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल के बाहर हज़ारों की संख्या में लोग सोते हैं, जिनमें सबसे अधिक बिहार के लोग होते हैं। जब उन्होंने उनसे बिहार में इलाज न कराने का कारण पूछा, तो लोगों का जवाब था कि "बिहार में अस्पताल जाना मतलब मौत होनी तय है, वहाँ कोई सुविधा नहीं है।"

"रील बनाने का नशा" देकर बेरोजगारी के सवाल से भटकाया जा रहा है युवा: राहुल गांधी

बेरोज़गारी के मुद्दे को तकनीक से जोड़ते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने डेटा सस्ता करके युवाओं को "रील बनाने" को कहा, ताकि वे रोज़गार जैसे ज़रूरी सवाल न पूछें। राहुल गांधी के अनुसार, यह युवाओं के लिए "रील देखने और बनाने का नशा" है, जो एक तरह का 'डिस्ट्रैक्शन' है। उन्होंने आरोप लगाया कि असल पैसा सीधे उद्योगपतियों के पास गया, जबकि युवाओं को सिर्फ़ मनोरंजन का नशा दिया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

अग्निवीर योजना युवाओं के लिए सेना का रास्ता बंद करेगी: राहुल गांधी का तीखा प्रहार

केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए सेना का रास्ता बंद कर देगी, क्योंकि इसके तहत चार में से तीन युवा बेरोज़गार हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में केवल अमीर घर के लड़के जिनकी जान-पहचान होगी, उन्हीं को रखा जाएगा।

युद्ध में अग्निवीर ही मरेंगे, राहुल गांधी का गंभीर आरोप

अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी ने एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युद्ध होने पर अग्निवीर ही मरेंगे। उनके इस बयान ने चुनावी माहौल में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, क्योंकि उन्होंने इस योजना को युवाओं के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा बताया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर