LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime: औरंगाबाद में नाव पलटी, सोन नदी में छह लोग डूबे , गांव में मातम

Bihar Crime:सोन नदी के किनारे गुरुवार की सुबह वह मंजर किसी खौफ़नाक ख़्वाब से कम नहीं था।....

Bihar Crime: औरंगाबाद में नाव पलटी, सोन नदी में छह लोग डूबे
औरंगाबाद में नाव पलटी- फोटो : social Media

Bihar Crime:सोन नदी के किनारे गुरुवार की सुबह वह मंजर किसी खौफ़नाक ख़्वाब से कम नहीं था। नवीनगर प्रखंड के बड़ेम गांव में खेती करने सरेह की ओर जा रहे ग्रामीणों की नाव नदी के बीचोंबीच पलट गई। देखते ही देखते नदी का पानी चीख़ों से भर गया। एक दर्जन से ज़्यादा लोग नाव पर सवार थे, जिनमें से छह लोग गहराई में समा गए। कई ने किसी तरह तैरकर जान बचाई, लेकिन कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

डूबने वालों में महिलाएं और लड़कियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी है। इसी बीच एक युवती का शव बरामद हुआ — जिसकी पहचान 21 वर्षीय तमन्ना परवीन, पुत्री सलीम अंसारी, निवासी बड़ेम गांव के रूप में हुई है। बेटी का निर्जीव शरीर देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, पूरा गांव सन्नाटे में डूब गया।

Diarch GO

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीण हर रोज़ सोन नदी पार कर दियारा क्षेत्र में खेती करने और पशु चारा लाने जाते हैं। गुरुवार को भी दर्जनभर लोग नाव पर सवार हुए थे, लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज़ था और नाव पर भार ज़्यादा हो गया। बीच धार में पहुंचते ही संतुलन बिगड़ा और नाव उलट गई।

गवाहों ने बताया कि कुछ लोगों ने नदी के ठंडे और तेज़ बहाव में किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचने में कामयाबी पाई, लेकिन कई लोग पलक झपकते ही लहरों में गुम हो गए। जैसे ही हादसे की खबर फैली, गांव से लेकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और गोताखोर मौके पर पहुंचे। नदी के किनारे सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम का शोर गूंजने लगा।

NSIT
Nsmch

रात होते-होते नदी का किनारा दर्द और मातम के सागर में बदल गया। हर आंख नम थी, हर दिल डरा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सोन नदी ने किसी का घर उजाड़ा हो — लेकिन इस बार की त्रासदी ने पूरे बड़ेम गांव को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने बताया कि पांच लोग अब भी लापता हैं, उनकी तलाश जारी है। गोताखोर सुबह से देर रात तक नदी की तलहटी खंगाल रहे हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतका के परिवार को मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।