LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

BIHAR INTER EXAM 2025 : जाम बना जंजाल ! परीक्षा केंद्र पर पांच मिनट लेट पहुंचे परीक्षार्थी, कर्मियों ने अन्दर जाने की नहीं दी अनुमति, सैकड़ों छात्रों की छुटी परीक्षा

BIHAR INTER EXAM 2025 :

BIHAR INTER EXAM 2025 : जाम बना जंजाल ! परीक्षा केंद्र पर पा
देर से पहुंचना पड़ा महंगा - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। इसके लिए औरंगाबाद में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी की परीक्षा के लिए 48 परीक्षा केंद्रों पर कुल 18608 परीक्षार्थियों की सीट प्लानिंग की गई थी। लेकिन इस दौरान 220 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान 18388 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए हैं‌। 

औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में परीक्षा के प्रथम पाली में  5 मिनट लेट पहुंचने के बाद दर्जनों परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि जिला प्रशासन तथा परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ो की संख्या में परीक्षार्थी जसोइया मोड़ के पास आज कई दिनों से चल रही वाहन जाम के कारण घटो जाम में फंसे रहे। इस वजह से परीक्षा केन्द्र पर पहुचने में पांच मिनट लेट हो गया। इसके बाद सैकड़ों परीक्षर्थियों को परीक्षा केन्द्र में घुसने नही दिया गया। जिसको लेकर परीक्षार्थियों ने इसकी सूचना जिला के वरीय अधिकारियों को दिया।

हालांकि मामले कि सूचना मिलते ही औरंगाबाद SDM संतन कुमार सिंह सहित कई अधिकारी परीक्षा केन्द्र  पहुंचे और परीक्षा केन्द्र के संचालक से बात की। लेकिन बिहार बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी के तहत बच्चों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दी गई है। लेट आने वाले प्रक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं  इकोनॉमिक्स के परीक्षा के लिये 48 परीक्षा केन्द्र पर कुल 3422 परीक्षार्थियों का सीट प्लानिंग किया गया था। इसमें 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम दिन कुल 308 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट