LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

अरवल और दाउदनगर में बाइपास को मिली मंजूरी, निर्माण के लिए मिली 893.78 करोड़, दोनों जिले को तीन दिन में दूूसरा तोहफा

bihar news - बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर अरवल बाईपास के निर्माण के लिए 665.50 करोड़ रुपए और दाउदनगर बाईपास के निर्माण के लिए 288.28 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

अरवल और दाउदनगर में बाइपास को मिली मंजूरी, निर्माण के लिए मि

Aurangabad - बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर अरवल बाईपास के निर्माण के लिए 665.50 करोड़ रुपए और दाउदनगर बाईपास के निर्माण के लिए 288.28 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। अरवल और औरंगाबाद जिले के लिए तीन दिन में यह दूसरी सौगात है। इससे पहले बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल रूट के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। साथ  ही तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 3606 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

नितिन गडकरी ने अपने पोस्ट में बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-139 एक महत्वपूर्ण राजमार्ग है, जो पटना को औरंगाबाद होते हुए झारखंड से जोड़ता है। अरवल और दाउदनगर में बाईपास बनने से पटना, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद और आस-पास के क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क  बेहतर होगा। यह व्यापार को बढ़ावा देगा और लोगों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगा। 

इन बाईपास के निर्माण से शहरों के भीतर से गुजरने वाला भारी वाहनों का यातायात (heavy traffic) बाहर की ओर डायवर्ट हो जाएगा। साथ ही इन बाईपास परियोजनाओं में सिटी साइड सर्विस रोड के निर्माण का भी प्रावधान है, जिससे स्थानीय यातायात और निवासियों को सुविधा मिलेगी।

इससे शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़, शोर और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए सड़क पर चलना अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगा।

NSIT
Nsmch