LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

औरंगाबाद में ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 यात्री घायल, चालक समेत 3 की हालत गंभीर

Aurangabad:वाराणसी से झारखंड के रास्ते पटना जा रही सवारियों से भरी हंसराज ट्रैवल की बस औरंगाबाद शहर में भीषण हादसे का शिकार हो गई।

Bus Crash in Aurangabad Varanasi Patna Bus Flips 20 Hurt
ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलटी बस- फोटो : reporter

Aurangabad:वाराणसी से झारखंड के रास्ते पटना जा रही सवारियों से भरी हंसराज ट्रैवल की बस बुधवार देर रात औरंगाबाद शहर में भीषण हादसे का शिकार हो गई। रात करीब 1 बजे ओवरब्रिज पार कर डाल्टनगंज मार्ग की ओर बढ़ते ही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश लोग औरंगाबाद जिले के ही निवासी हैं।

बुधवार शाम बनारस से खुली बस जैसे ही औरंगाबाद पहुंची, ओवरब्रिज उतरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया।

Diarch GO

दुर्घटना में घायल प्रमुख यात्रियों में बघोई के महाराणा सिंह, सीमा कुमारी, बबलू कुमार, सत्य कुमार, बेलमती देवी तथा भैरोपुर के विजय तिवारी, छतरपुर के मुर्तुजा अंसारी और बस चालक बबलू पांडेय शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चालक समेत तीन लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ गौरव सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया।घटनास्थल पर खड़े एक ट्रक को लेकर चर्चा है कि उसकी टक्कर के बाद ही बस बेकाबू होकर पलटी। हादसे के बाद से ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हैं। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर