LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

बिहार में एक माह का तीन बल्ब व एक पंखे का बिजली बिल 3.77 करोड़! उड़े उपभोक्ता के होश

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव के एक उपभोक्ता को महज एक महीने का बिजली बिल 3 करोड़ 7 लाख से ज्यादा का जब से मिला है उनके होश उड़ गए है.

बिहार में एक माह का तीन बल्ब व एक पंखे का बिजली बिल 3.77 करो
एक माह का तीन बल्ब व एक पंखे का बिजली बिल 3.77 करोड़- फोटो : NEWS4NATION

N4N डेस्क: बिहार बिजली विभाग की एक और बड़ी लापरवाही से पूरा परिवार न केवल हैरान परेशान है बल्कि तमाम प्रयासों के बावजूद अबतक समस्या जस की तस बनी हुई है. दरअसल औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के मनार पंचायत के ममरेजपुर गांव में ललन प्रसाद वर्माका तीन कमरे का एक घर है. इसका इस्तेमाल अमुमन बैठका के रुप में किया जाता है. तीन बल्ब और एक पंखा लगा है. रात भर एक लाइट जलता है.मगर 17 अप्रैल को विभाग के मीटर रीडर विवेक कुमार ने घर के बाहर लगे मीटर को देखा और 3 करोड़ 7 लाख 77 हजार 431 रुपए का बिल थमा दिया गया. बिजली का इतना बिल देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए.

तीन बल्ब व एक पंखे का बिजली बिल 3.77 करोड़!

दीपक ने बताया कि जब उनके पिता ने इसका विरोध किया तो बिल को सही करके दुबारा भेजे जाने की बात कही. लेकिन अब तक कोई संशोधित बिल नहीं भेजा गया है. न ही किसी प्रकार की पावती या स्पष्टीकरण दिया गया है. समस्या जस की तस बनी हुई है. उन्होंने बताया कि उनका तीन कमरे का घर है और बिजली विभाग को हमेशा बिल का भुगतान किया जाता रहा है, तो फिर इतना बिल कैसे आया. कही न कही झोल है. वही इस बाबत स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की गड़बड़ियां पहले भी हुई हैं. मीडर रीडर अक्सर समझौते के नाम पर लोगों से पैसे वसूलते हैं. लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.  

क्या बोले अधिकारी?

 इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हो सकता है कि तकनीकी त्रुटि के कारण ऐसा हुआ हो. बिजली बिल में सुधार कर दिया जायेगा.