LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: औरंगाबाद के देवकली डैम से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि देवकली डैम में अज्ञात शव मिला है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

 देवकली डैम
डैम से अज्ञात शव बरामद - फोटो : social media

Bihar News:  औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुचर्चित देवकली डैम से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बीती शाम स्थानीय लोगों की सूचना पर कासमा पुलिस ने डैम के पानी से शव को बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि मृतक का पहचान नहीं हो सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। 

अज्ञात शव बरामद 

कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि देवकली डैम के पानी में एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म या चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस 

मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट