LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : औरंगाबाद नाव हादसे में दो और महिलाओं के मिले शव, अबतक आधा दर्जन की हुई मौत, डीएम ने पीड़ित परिजनों को 4 लाख रूपये सहायता राशि देने के किया ऐलान

Bihar News : औरंगाबाद नाव हादसे के बाद दो और महिलाओं के शव बरामद किये गए हैं. अबतक मृतकों की संख्या 6 हो गयी है. जिसके बाद डीएम ने सहायता राशि देने का ऐलान किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद नाव हादसे में दो और महिलाओं के मिले शव
आधा दर्जन महिलाओं की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ेम थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर सोन नदी में हुए दुखद नाव हादसे में आज दो और महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 4 से बढ़कर 6 हो गई है।

आलू की खेती के लिए जा रहे थे मजदूर

ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब करीब 35 भूमिहीन मजदूर एक नाव पर सवार होकर सोन नदी के 'डिले' (रेत के टीले) पर जा रहे थे। ये सभी मजदूर वर्ग के लोग डिले पर की गई आलू की खेती की साफ-सफाई करने के लिए निकले थे। इसी दौरान नाव नदी की तेज धार में फंसकर पलट गई। हादसे के बाद कई लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन छह महिलाएं नदी के तेज बहाव में बह गईं, जिनका पता नहीं चल पाया था।

NDRF-SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री तुरंत मौके पर पहुँचे और पूरी कमान अपने हाथों में ले ली। उन्होंने एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को बुलाकर तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान, कल (पिछले दिन) चार महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए थे, और शेष दो की तलाश जारी थी। इन दोनों महिलाओं के शव आज बरामद कर लिए गए हैं।

सहायता राशि का ऐलान

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी शवों का अंतिम परीक्षण (पोस्टमॉर्टम) कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही, जिलाधिकारी ने सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट