LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : छह माह में कचरामुक्त होगा बिहार, नगर विकास मंत्री बोले-कचरे से बनेगा खाद, गैस और बिजली

Bihar News : छह माह में कचरामुक्त होगा बिहार, नगर विकास मंत्

AURANGABAD : बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की आनेवाला छह माह के अंदर कचरा मुक्त बिहार दिखना शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि केवल पटना के 11 यूएल्बी से एकत्रित कचरे से हम 15 मेगावाट बिजली बनायेंगे। उससे खाना बनाने वाला गैस भी बनाया जायेगा।

मंत्री ने कहा की इसके लिए भारत सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दे दिया है। तकरीबन 514 करोड़ की यह योजना होगी। जिसका 30% राशि भी केन्द्र सरकार देने की सहमति जता दी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। बहुत जल्द आप सबो को काम दिखने भी लगेगा। 

वही राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल जी कहते थे कि आलू से हम सोना निकालेंगे। लेकिन बिहार में डबल इंजन की सरकार कचरे से बिजली, गैस और खाद कचरे से बनेगा और इस तरह का योजना पूरे बिहार में क्रियान्वित होंगे। जिसका काम भी शुरू हो गया है। 

उन्होंने लोगो से अपील किया है कि बिहार के विकास में आप सबो का सहयोग चाहिए। इसलिए बिहार की जनता जनार्दन से अपील होगा कि अपनी बहुमूल्य वोट एनडीए गठबंधन को देकर इस विकास की यात्रा को सफल बनायें।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट