LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : बिहार एसटीएफ और औरंगाबाद पुलिस ने हार्डकोर नक्सली पुकार भुईयां को किया गिरफ्तार, कई सालों से थी पुलिस को तलाश

Bihar Crime : बिहार एसटीएफ और औरंगाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जिसने हार्डकोर नक्सली पुकार भुईयां को को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बिहार एसटीएफ और औरंगाबाद पुलिस ने हार्डकोर नक्
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के मदनपुर थाना के पुलिस तथा एसटीएफ जवानों के संयुक्त कार्रवाई में एक हार्डकोर नक्सली पुकार भुइया को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वही उसकी निशानदेही पर भीतरढोकड़ी के पास बंडा पहाड़ पर छिपा कर रखा गया एक देसी कार्बाइन तथा एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पकड़ा गया नक्सली पुकार भुइयां गयाजी जिला का आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव टहल बिगहा गांव का रहने वाला है। प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने दी है।

प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को खुफिया इनपुट मिली थी कि नक्सली कांड का प्राथमिकी अभियुक्त पुकार भुइयां थाना क्षेत्र के अजनवा स्थित नहर मार्ग होते हुए पैदल गुजरने वाला है। वरीय अधिकारियों को सूचना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसटीएफ जवानों के सहयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस की वाहन को देखते ही वह भागने लगा। पहले से मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया कि बंडा पहाड़ पर उसके द्वारा एक देसी कार्बाइन, एक देसी कट्टा छुपा कर रखा गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि इलाके में नक्सलियों का प्रभाव समाप्त होने के बाद वह संगठन से निकले अन्य लोगों के साथ मिलकर गिरोह चला रहा था। गिरोह का मुख्य कार्य संगठन के नाम पर भय पैदा कर कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलना था। उन्होंने बताया कि उक्त नक्सली के द्वारा इसी वर्ष 7 जनवरी को मदनपुर थाना क्षेत्र के चिल्मी के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी में आग लगा दिया गया था। इसी प्रकार 29 जनवरी को विधवा नाला के समीप पोपलेन मशीन में आग लगा दिया था। 

इसके अलावा मदनपुर थाना क्षेत्र के अजनवां के पास पइन निर्माण कार्य कर रही कंपनी से उक्त नक्सली के द्वारा लेवी की मांग की गई थी। इलाके में लगातार लेवी मांगने की सूचना पर मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्रों में एसटीएफ और मदनपुर थाना की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान उसने अपनी टीम के साथ पुलिस बल पर जानलेवा फायरिंग कर दिया था। इसमें कई पुलिस के जवान बाल बाल बच थे। फायरिंग के बाद जंगल पहाड़ का सहारा लेते हुए वह फरार हो गया था। पकड़े गए नक्सली का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। औरंगाबाद पुलिस पुकार भुइया गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है, इसकी गिरफ़्तारी से नक्सलियों का मनोबल कमजोर हुआ है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट