LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से बिहार पुलिस के जवान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरगाबाद में करंट की चपेट में आने से बिहार पुलिस के जवान की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आग्गे

Bihar News : औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से बिहार पुलि
जवान की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव की है। मृतक की पहचान जोगड़ी गांव निवासी संजय कुमार के रुप में किया गया है। बताया जाता है कि मृतक संजय कुमार को 2017 में बिहार पुलिस के जवान की रूप में बहाली हुई थी। वह फिलहाल मोतिहारो में पोस्टेड था। 

मिली जानकारी के मुताबिक वह 2 दिन पूर्व  ही छुटी पर घर आया था। आज वह अपने घर की साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। शोरगुल के बाद परिजनों ने बिजली का कनेक्शन काटकर किसी तरह उसे करंट की चपेट से छुड़ाया गया और आनन- फानन में इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर हॉस्पिटल पहुँचते ही उपस्थित चिकित्सकों ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो में  चीत्कार सी मच गई। परिजन की रुदन से पूरे हॉस्पिटल परिसर में उपस्थित लोगों की आँखे नम हो गई। घटना की सूचने मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौप दिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

वही घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जोगड़ी गांव में पूरी तरह से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 2010 में मृतक की शादी रेणु देवी के साथ हुई थी। उनके दो मासूम बच्चे भी हैं। उनके निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट