LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत, हादसे की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Aurangabad accident
Aurangabad accident- फोटो : news4nation

Bihar News : औरंगाबाद के रफीगंज गुरारू पथ के चरकावां नोनिया टील्हा गांव के पास एक व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसकी मौत हो गई. उसकी पहचान रफीगंज न्यू एरिया राजा बगीचा निवासी 47 वर्षीय फिरोज अली के रूप में हुई है. 

हालांकि मृतक मूल रूप से कैमूर जिला के भभुआ बबुरा गांव के निवासी है और वार्ड सदस्य भी थे. रफीगंज में मृतक का ससुराल था और वह अपना घर बनाकर यहीं रह रहता था. उसकी पत्नी रहतमुन निशा,रफीगंज के प्राणपुर विद्यालय में शिक्षिका हैं। 

घटना से सम्बंध में नगर पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान ने बताया भोपाल से फिरोज के रिश्तेदारी  रफीगंज स्टेशन पर आया था. सुल्तानपुर गांव में पहुंचाने के लिये वह बाइक से गये थे।और  सुल्तानपुर से लौटने के क्रम में चरकावां नोनिया टील्हा गांव के पास यह घटना हुई है। 

रफीगंज थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अहले 5 बजे मिली थी. त्वरित कारवाई करते हुए डायल112की पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष  घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना है या दुर्घटना इसकी जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट