LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

bihar crime - पेड़ से झूलता मिला युवक की शव, ईंट भट्ठे पर करता था मजदूरी का काम, मरने से पहले पत्नी को किया था 155 बार कॉल

bihar crime - यूपी से आकर ईंट भट्ठे में मजदूरी कर युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। जांच के दौरान उसके मोबाइल पर एक ही नंबर पर 155 बार कॉल करने की जानकारी मिली, जो उसकी पत्नी का था।

bihar crime - पेड़ से झूलता मिला युवक की शव, ईंट भट्ठे पर करत

aurangabad - औरंगाबाद में एक पीपल के पेड़ से झूलता हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है, घटना ओबरा थाना क्षेत्र के गिरा गांव के समीप ईट भट्ठा की है। मृतक की पहचान यूपी के कानपुर जिले के भोरामपुर थाना क्षेत्र के सख़्तपुर गांव निवासी राजा रामपाल पुत्र संजय पल के रूप में की गई है।  घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने  कब्जे में लेते हुए आगे की करवाई में जुट गई है ।

पुलिस के द्वारा शव तलाशी के दौरान  मृतक के पास एक मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड बरामद किया गया है, मृतक ने अपने मोबाइल से 18 मार्च को एक नंबर पर लगातार 155 बार फोन लगाया था ,और 19 तारीख को पुनः उस नंबर से मृतक के मोबाइल पर तकरीबन 181 बार कॉल बैक किया गया है। लेकिन मृतक के द्वारा फोन नहीं उठाया गया  इस कॉल राज उजागर नही हो पया है,  लेकिन जब उस मोबाइल नंबर की तहकीकात किया गया तो पता चला कि 181 बार आने वाला नंबर मृतक की पत्नी का है। 

वही भट्ठा संचालक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक संजय कुमार एक दिन पहले ही कुछ मजदूरों के साथ ईंट भट्ठा पर काम करने आया था और रात्रि में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रहा था। इसके बाद सुबह ईंट भट्ठा के ठीक सामने पीपल के पेड़ से लटका हुआ उसका शव  मिला है। उन्होंने बताया है कि 1 साल पहले भी वह भट्ठा पर मजदूरी का काम करने आया था औऱ कुछ दिन काम करने के बाद घर वापस चला गया था,इस वर्ष भी एक दिन पहले वह आया था , और यह घटना घाट गई

मामले में ओबरा थाना की पुलिस घटना जानकारी मृतक के परिजन को दे दी है और शव को अपने कब्जे में लेते हुये अंत्य परीक्षण के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है और आगे की करवाई में जुट गई हैं।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट