LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar dowry murder - दहेज की फंदे पर झुली विवाहिता! छह बजे भाई से फोन पर की बात, दो घंटे बाद मिली मौत की खबर

Bihar dowry murder - शादी के पांच साल बाद विवाहिता की कार के लालच मे हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि मौत से दो घंटे पहले फोन पर बात की थी। जिसके बाद उसके फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली।

Bihar dowry murder - दहेज की फंदे पर झुली विवाहिता! छह बजे भ

Auranagabad - आज एक बार फिर दहेज के बाली वेदी पर एक बिटिया चढ़ गई।  मृतका की पहचान माली थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी नीरज सिंह की पत्नी ब्यूटी कुमारी  के रूप में हुई है। उनका चार साल की बेटी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

दहेज में की थी कार की डिमांड

 घटना की जानकारी के अनुसार, शाम 5:55 बजे ब्यूटी ने अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात की थी। रात करीब 8 बजे उसके पति नीरज ने मृतका की बड़ी बहन आरती को फोन कर बताया कि ब्यूटी ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार ने बताया कि वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से ब्यूटी की शादी नीरज से हुई थी। दोनों की एक 4 वर्षीय बेटी है। शादी में मायके पक्ष ने दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। वही नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए गए फर्द बयान में पति नीरज के अलावा, ससुर संजय सिंह, सास, देवरा प्रिंस सिंह, नंद लवली और निधि कुमारी पर गला घोट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी पति नीरज जिओ कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी ब्यूटी भी घर से ही कॉलिंग का काम करती थी।

2 दिन पहले छठ का प्रसाद खाने को लेकर हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व छठ महापर्व के खरना का प्रसाद खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। ब्यूटी किसी घर छठ का प्रसाद खाने जाने के लिए पति को बोल रही थी, लेकिन वह समय पर घर नहीं पहुंचा। घर पहुंचने पर जब उसने पत्नी को तैयार होने को बोला तो उसने मना कर दी। इसके बाद उसने फोन कर इसकी जानकारी अपने ससुर यानी मृतका के पिता को दिया था। मृतका के पिता ने फोन कर अपनी बेटी को समझाया तो बताई की खरना संपन्न हो गया होगा, अब जाने से क्या फायदा।

NSIT
Nsmch

यह भी पढ़े - Bihar dowry murder - बाइक के लालच में विवाहिता की ससुरालवालों ने की हत्या, छिन लिया दो मासूम बेटियों से मां का साया

जानकारी के अनुसार पूर्व में भी पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुई थी। एक बार विवाद की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता उपेंद्र सिंह की पिटाई ससुर संजय सिंह व देवर प्रिंस ने कर दिया था। इस संबंध में माली थानाध्यक्ष दीपक  कुमार ने बताया कि नगर थाना की पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। फर्द बयान या आवेदन मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर