LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Aurangabad Crime: औरंगाबाद के होटल में नहीं खिलाई मछली तो कर डाला बड़ा कांड! गुस्से में आकर फूंक लगा दी आग

Aurangabad Crime: बिहार के औरंगाबाद में शराब के नशे में धुत युवकों ने मामूली बात पर होटल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में 7 लाख की संपत्ति राख हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई।

Aurangabad Crime
मछली की वजह से लिया बदला!- फोटो : social media

Aurangabad Crime: बिहार के औरंगाबाद ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने एक छोटे से विवाद को आगजनी में बदल दिया। घटना इतनी भयावह थी कि एक होटल और उसके पास बना खटाल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

मछली बनाने से इनकार पर पैदा हुआ विवाद

होटल चलाने वाले शिवकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम कुछ युवक उनके होटल पर आए थे और मछली पकाने की मांग कर रहे थे। गैस खत्म होने की वजह से उन्होंने यह मांग मानने में असमर्थता जताई। युवकों को यह बात नागवार गुज़री और जाते समय उन्होंने धमकी भरे शब्द कहे। किसी को यह अंदाज़ा नहीं था कि यह चेतावनी अगले दिन इतनी बड़ी वारदात का कारण बन जाएगी।

सुबह लौटे और पेट्रोल डालकर जला दिया होटल

मंगलवार की सुबह वही युवक फिर होटल पर पहुंचे। उन्होंने होटल परिसर में पेट्रोल डाला और आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क उठी और होटल के साथ ही पास का खटाल भी अपनी चपेट में आ गया। आग इतनी तेज़ थी कि परिवार के लोग कुछ करने की स्थिति में नहीं थे। इसी दौरान होटल संचालक की पत्नी झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान

आग में होटल से जुड़ी लगभग सारी चीज़ें जल गईं। एक ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल, खटाल में बंधे मवेशी और होटल का पूरा सामान राख में बदल गया। घटना के बाद शुरुआती अनुमान में कुल नुकसान करीब सात लाख रुपये बताया गया है, जिससे पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया है।

NSIT
Nsmch

मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में

होटल मालिक ने उन युवकों के नाम पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है, जिनकी धमकी के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।