LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar rail project - औरंगाबाद-अनुग्रह नारायण रोड के बीच बिछाई जाएगी 13 किमी लंबी रेलवे लाइन, रेलवे ने किया फंड जारी, दशकों से चली आ रही मांग हुई पूरी

Bihar rail project - औरंगाबाद जिले के लोगों की दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। रेलवे ने अनुग्रह नारायण रोड तक 13 किमी तक रेल लाइन बिछाने के लिए मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी रेल मंत्री ने राज्यसभा में दी।

bihar rail project, bihar-aurangabad rail network, बिहटा -और
औरंगाबाद- अनुग्रह नारायण रोड के बीच बिछेगी रेल लाइन- फोटो : NEWS4NATION

New delhi - बिहार में सड़कों के साथ कई रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वहीं कई रेल प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। जिसमें एक प्रोजेक्ट औरंगाबाद और बिहटा के बीच रेल सेवा शुरू करने का है। जिसके लिए रेलवे ट्रैक बिछाने को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ती हुई नजर आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बिहार के बिहटा-औरंगाबाद के बीच नई रेल लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की मंजूरी दे दी गई है। 

राज्यसभा में सांसद उपेंद्र कुशवाहा के एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में वैष्णव ने कहा कि डीपीआर में इस परियोजना के अंतिम स्थान का निर्धारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन की लंबाई 120 किलोमीटर होगी।

Diarch GO

13 किमी पर रेल ट्रैक बिछाने को मंजूरी

रेल मंत्री ने कहा कि इस दौरान औरंगाबाद को रेल संपर्कता प्रदान करने के लिए अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद के बीच 13 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी दी गई है। यह बिहटा-औरंगाबाद के बीच प्रस्तावित रेल लाइन का ही हिस्सा है। अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद के बीच इस नई रेल लाइन के निर्माण पर 440 करोड़ के खर्च का अनुमान है। इस राशि की भी स्वीकृति दी गई है। 

42.7 करोड़ की राशि स्वीकृत

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान इस परियोजना के लिए 42.7 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि किसी भी रेल परियोजना का पूरा होना राज्य सरकार द्वारा शीघ्र भूमि अधिग्रहण, वन विभाग के अधिकारियों की स्वीकृति लागत भागीदारी सहित कई कारकों पर निर्भर रहता है। राज्य सरकार को भी अपना लागत हिस्सा देना पड़ता है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि औरंगाबाद और बिहटा के बीच रेल सेवा शुरू करने के लिए रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने मंजूरी दी थी। लेकिन आज तक इस पर ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू नहीं हुआ। औरंगाबाद के लोग ट्रेन पकड़ने के लिए अनुग्रह नारायण रोड आते हैं।