LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : बारात निकलने से पहले दुल्हे के पिता को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime : बेटे की शादी का सामान लेने निकले पिता को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बारात निकलने से पहले दुल्हे के पिता को अपराधिय
दुल्हे के पिता को मारी गोली - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दूल्हे के पिता को बाजार से लौटते वक्त गोली मार दिया है। जख्मी शख्स की पहचान कुटुंबा थानाक्षेत्र के चिंतावन बिगहा गांव निवासी केदार पांडेय के पुत्र सुनील कुमार उर्फ अरूण पांडेय के रूप में किया गया है। 

यह घटना तब घटी जब अरुण पांडे ने आज अपने बेटे को बारात सजाने के लिए कुछ खास सामग्री लेने हेतु अंबा बाजार गए हुए थे। जब वे अंबा बाजार से सामग्री खरीद कर अपनी निजी स्कूटी से घर लौट रहे थे। उसी वक्त स्विफ्ट डीजायर पर सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए है।  मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने गोली को निकाल दिया। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बाहर रेफर कर दिया है। 

Diarch GO

जानकारी के अनुसार उनके  बेटे की आज शादी थी। पटना के बिक्रम के किसी गांव में बारात जाना था। घटना के बाद से गांव में कई तरह के चर्चाएं गर्म हो गई है। वहीं औरंगाबाद सदर सीडीपीओ संजय पांडे ने बताया है कि कुटुमा थाना क्षेत्र के चितवन विभाग निवासी अरुण पांडे को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दिया है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अपराधी की पहचान हो चुकी है और बहुत जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला के संबंध में बताया है कि कहीं ना कहीं यह मामला शादी से ही जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। 

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट