LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : औरंगाबाद कलेक्ट्रेट में डीपीओ पर गिरा छज्जा, इलाज के लिए भेजे गए अस्पताल, गंदगी देख ड्रेसर पर भड़के

Bihar News : औरंगाबाद में कलेक्ट्रेट में छज्जा गिरने से जिला योजना पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद कलेक्ट्रेट में डीपीओ पर गिरा छज्जा, इल
कलेक्ट्रेट में गिरा छज्जा - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद समाहरणालय में छज्जा जिला योजना पदाधिकारी के  ऊपर अचानक गिर पड़ा। जिससे वह काफी चोटिल हो गये है। उसके बाद समाहरणालय में अफरा तफरी मच गई। लोगो में यह बात आग की तरह फैल गई की छज्जा गिरने से जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर रहे डॉक्टर ने उन्हें ड्रेसिंग करने के लिए ओटी में भेज दिया। 

ड्यूटी पर रहें ड्रेसर ने उक्त पदाधिकारी को बेड पर लेटने को कहा लेकिन बेड गंदा रहने के कारण वे बेड पर नहीं लेटे बल्कि कुर्सी पर बैठने को कहा,लेकिन ड्रेसर ने कहा कि कुर्सी मरीज के लिए नहीं है।इसी बात को लेकर उनके साथ रहें पदाधिकारी ने उक्त ड्रेसर को जमकर फटकार लगाई और कहा की तुम हमको नहीं जानते हो जब इस तरह का व्यवहार पदाधिकारी के साथ हो रहा है तो आम मरीजों के साथ क्या होता होगा। 

Diarch GO

यहीं नही ओटी इतना गंदा नहीं होना चाहिए। इसकी शिकायत डीएम से करूंगी।जब पदाधिकारी को घायल होने की जानकारी मीडिया वालो को हुई तो वे लोग न्यूज कवरेज करने लगे।लेकिन डीपीएम ने न्यूज कवरेज करने से मना कर दिया और कहा कि ये सब अपना मामला हैं।रही बात गंदगी की तो दोषी के ऊपर करवाई होगी।इतना ही नहीं ड्रेसर को अधीक्षक कक्ष में बुलाने के बाद जमकर फटकर भी लगाई।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट