LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Aurangabad Violence: औरंगाबाद में जमीन विवाद पर मारपीट, दंपति समेत 1 ही परिवार के 6 लोग घायल

Aurangabad Violence: औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Aurangabad Violence
औरंगाबाद में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप- फोटो : news4nation

Aurangabad Violence: औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दंपति और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घायलों की पहचान राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी, बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी के रूप में की गई है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है।

राजनाथ भगत ने बताया कि उनका भाई बैजनाथ शिक्षक है, जो देव में रहता है। गांव स्थित पैतृक जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था, जिस पर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत भी अपना दावा कर रहे थे। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमीन के निर्देश के अनुसार वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे, तभी अशोक भगत और गोपाल भगत ने काम को रुकवा दिया और मारपीट की। बाद में आरोपी पक्ष के लोग दोबारा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर भेजी और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट