LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Aurangabad Crime: शिक्षक पर आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल में भारी बवाल, 4 थानों की पुलिस तैनात

बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहारा मध्य विद्यालय में शिक्षक राहुल भारद्वाज पर कक्षा 8 की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। ग्रामीणों के हंगामे और स्कूल में ताला जड़ने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात है।

Aurangabad School Teacher Molestation Case
शिक्षक पर कक्षा आठवीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप - फोटो : Reporter

बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां उपहारा मध्य विद्यालय के एक शिक्षक पर कक्षा आठवीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को हुई, उनका गुस्सा फूट पड़ा। आज सुबह बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में धावा बोल दिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।


टीसी (TC) लेने गई छात्रा को शिक्षिका ने शिक्षक के आवास पर भेजा, वहां हुई बदसलूकी

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, छात्रा विद्यालय से अपनी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गई थी, लेकिन शुरुआत में उसे टीसी देने से मना कर दिया गया। इसी दौरान स्कूल की ही एक अन्य शिक्षिका ने उसे मशविरा दिया कि इस काम में शिक्षक राहुल भारद्वाज उसकी मदद कर सकते हैं और उसे शिक्षक के आवास पर जाकर मिलने को कहा। छात्रा का आरोप है कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची, तो वहां उसके पूर्व में हुए अपहरण के मामले को लेकर सवाल-जवाब किए गए और बातचीत के दौरान शिक्षक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार (छेड़छाड़) किया। परिजनों के मुताबिक यह घटना करीब एक महीने पुरानी है।


आरोपी शिक्षक ने आरोपों को नकारा, प्रधानाध्यापक ने की संवेदनशीलता की पुष्टि

दूसरी ओर, आरोपी शिक्षक राहुल भारद्वाज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है। उनका दावा है कि छात्रा की अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं हुई थी और वह कुछ दिन पुलिस अभिरक्षा में भी रही थी, इसलिए जांच के बाद ही टीसी देने की आधिकारिक प्रक्रिया चल रही थी। शिक्षक ने यह भी कहा कि जब छात्रा उनसे मिलने आई थी, तो उसकी चाची भी उसके साथ थीं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा पहले भी उनसे यह बात कह चुकी थी और उसने इस संबंध में उपहारा पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया था, लेकिन मामला संवेदनशील होने के कारण इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था।


स्कूल में जड़ा ताला, हालात बिगड़ने पर चार थानों की पुलिस बल तैनात

हंगामे की सूचना मिलते ही उपहारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से आरोपी शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उग्र ग्रामीणों ने पुलिस का रास्ता रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल परिसर में बिगड़ते हालात और बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला मुख्यालय के निर्देश पर तुरंत आसपास के चार थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल स्कूल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की गहन तहकीकात में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - दीनानाथ मौआर