LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar police - एसपी ने एक साथ 20 अवर निरीक्षकों का किया ट्रांसफर, अब प्रभारी के सहारे सभी थाने, जानें क्यों लिया फैसला

Bihar police - औरंगाबाद जिले में एसपी अंबरीष राहुल ने एक साथ 20 अवर निरीक्षक का ट्रांसफर कर दिया है। माना जा रहा है कि आनेवाले बिहार चुनाव को देखते हुए थानों में कसावट लाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

Bihar police - एसपी ने एक साथ 20 अवर निरीक्षकों का किया ट्रा

Auranagabad - बिहार और झारखंड की सीमा से सटे औरंगाबाद जिले में एसपी अंबरीष राहुल ने एक साथ 20 अवर निरीक्षक का ट्रांसफर कर दिया है। माना जा रहा है कि आनेवाले बिहार चुनाव को देखते हुए थानों में कसावट लाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। एसपी अंबरीष राहुल ने सभी को स्थानांतरित जिलों के लिए डिस्चार्ज कर दिया है।

जिला पुलिस के अनुसार उपहारा थानाध्यक्ष मनेष कुमार को गया, बड़ेम की सिमरन राज को अरवल, महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी को नवादा, रिसियप थानाध्यक्ष निशा कुमारी को गया, टंडवा थानाध्यक्ष रहे धनंजय कुमार का तबादला गया किया गया है।

इसी तरह अपर थानाध्यक्ष गोह कुमकुम कुमारी को गया, कुटुंबा थाना में पदस्थापित नाजिया खातून को अरवल, रफीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार को नवादा, इंटरनेट मीडिया सेल प्रभारी श्वेता सिंह को गया, दाउदनगर थाना में पदस्थापित आरती और सरस्वती कुमारी को गयाजी में ट्रांसफर किया गया है।

वहीं, हसपुरा थाना से सोनाली को नवादा और बारुण थाना से कविता कुमारी को अरवल स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा टंडवा थाना से निधि कुमारी को अरवल, जम्होर थाना से सुजाता भारती को गयाजी, मदनपुर थाना से श्वेता वर्मा को गयाजी भेजा गया है।

NSIT
Nsmch

जबकि, दाउदनगर थाना से शबनम खातून को गयाजी, नबीनगर थाना से मनीषा कुमारी वर्मा को गयाजी और अंबा थाना से किरण कुमारी को गयाजी भेजा गया है। आदेश के तहत स्थानांतरित पदाधिकारियों को एक सितंबर से नए जिले में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही औरंगाबाद जिले की सभी पंजियों से इनके नाम विलोपित करने तथा अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही अंतिम वेतन प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश मगध आइजी क्षत्रनील सिंह के द्वारा दिया गया है।

अभी प्रभारी के सहारे यह सभी थाने

बताया गया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी को मगध क्षेत्रीय समिति का स्थानांतरण आदेश के तहत विरमित किया गया है। एसपी ने बताया कि जिन थानों के थानाध्यक्ष स्थानांतरित हुए हैं, अभी प्रभारी के सहारे चल रहे हैं।

जैसे ही दूसरे जिले से पुलिस पदाधिकारी यहां आएंगे, थानों में पदस्थापन किया जाएगा। बता दें कि इसके पहले थानाध्यक्ष रहे रामएकबाल यादव, धनंजय कुमार, चंद्रशेखर कुमार समेत 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था। सभी अपने जिले में योगदान दे दिए हैं।