LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime: बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाजार में अफरातफरी, दुकानदारों में दहशत

Bihar Crime:बाइक पर सवार तीन बदमाश हथियार लहराते हुए न्यू एरिया एसबीआई एटीएम के पास पहुंचे और 2 से 3 राउंड फायरिंग कर दी।

Bihar Crime: बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाजार में अफरातफर
बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाजार में अफरातफरी, दुकानदारों में दहशत- फोटो : NEWS 4 NATION

Bihar Crime:औरंगाबाद जिले के नबीनगर में तब अफरातफरी मच गई जब बाइक पर सवार तीन बदमाश हथियार लहराते हुए न्यू एरिया एसबीआई एटीएम के पास पहुंचे और 2 से 3 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश हाथों में देसी कट्टा लहराते हुए गालियाँ दे रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। फुटेज में बदमाशों को बाइक पर हाथ में कट्टा लहराते हुए देखा गया है।

फिलहाल चौकीदार बंटी के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छापेमारी कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch