LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Crime : औरंगाबाद पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज हैं 70 मामले

Bihar Crime : औरंगाबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेन स्नैचिंग और छिनतई कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कुख्यात 'कोढ़ा गिरोह' के 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime :  औरंगाबाद पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो शातिर बदमा
कोढ़ा गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने अन्तर्राज्यीय चेन स्नैचिंग एवं पैसा छिनतई के कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कोढा गिरोह के 02 अपराधियों को 01 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, मास्टर चाभी और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संदर्भ में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही थीं। नगर थाना अन्तर्गत कुल 07 चेन स्नैचिंग की घटनाएं दर्ज की गई थीं। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद द्वारा एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर एसआईटी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि सभी घटनाओं को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है। इसी क्रम में आज चेन छिनतई एवं पैसा छिनतई करने आए दो अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नवसु उर्फ अभय कुमार पिता रोबिन यादव और हीरा कुमार पिता गोपाल यादव, दोनों साकिन नायाटोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार के रूप में किया गया है।

पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के विभिन्न जिलों और झारखंड राज्य के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन छिनतई और पैसा छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध करीब 70 कांड दर्ज हैं।

बरामदगी में 01 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 02 मास्टर चाभी, 01 रिंग, 01 चोरी की मोटरसाइकिल और 01 मोबाइल शामिल है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में नगर थानान्तर्गत छिनतई की 04 चेन भी इन अपराधियों के घर से बरामद की गई थी। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से औरंगाबाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में कमी आएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम और जिला आसूचना इकाई शामिल थी।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट