LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : औरंगाबाद पुलिस ने सुरक्षा बलों के सहयोग से कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार, निर्माण कंपनी से 10 लाख रूपये लेवी मांगने का है आरोप

Bihar Crime News : औरंगाबाद पुलिस ने सुरक्षा बलों के सहयोग स

AURANGABAD : औरंगाबाद पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ एक तरफ लेवी वसूल करने वाले हार्ड कोर नक्सली उमेश राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ तांडव थाना क्षेत्र में इसी माह के 4 तारीख को  हुई नरेंद्र प्रसाद हत्याकांड का भी उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  आज इन दोनों मामले को लेकर औरंगाबाद पुलिस कप्तान अमरीष राहुल ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि नवीनगर थाना क्षेत्र में एक कम्पनी के द्वारा नहर निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जिसमें  नक्सलियों के द्वारा 7 मार्च को रात्रि में 10 की संख्या में  कम्पनी कार्यालय जाकर धमकाते हुए लेवी के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। लेवी नहीं देने पर खामियाजा भुगतने की भी बात कहीं गयी थी। जिसको लेकर कम्पनी के द्वारा नवीनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन नक्सली उमेश राम की गिरफ्तारी नही हो सकी थी। जिसको लेकर लगातार छापेमारी किया जा रहा था। लेकिन हर बार वह बच निकलता था। हालाँकि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि नक्सली उमेश राम टंडवा थाना क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान ने एक विशेष टीम की गठन करते हुए इसकी गिरफ्तारी को लेकर छपेमारी शुरू करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से कालापहाड़ के समीप घेर कर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। उमेश राम की बिहार तथा झारखंड पुलिस को कई नक्सली मामले में तलाश थी। 

वहीं टंडवा थाना की पुलिस नरेंद्र हत्याकांड का भी गुत्थी सुलझा लिया है। आज प्रेस वार्ता के दौरान औरंगाबाद पुलिस कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च को टंडवा थाना क्षेत्र में नरेंद्र प्रसाद की हत्या कर दी गई थी। उद्वेदन के दौरान यह पता चला कि नरेंद्र प्रसाद एक निजी राइस मिल में काम करते थे। शाम में जब वह घर लौट रहे थे। उसी वक्त पूर्व से ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने किसी वजनी हथियार से मारकर नरेंद्र प्रसाद का सर चकनाचूर कर दिया था। हालांकि उनके परिजनों के द्वारा अज्ञात लोगों पर तांडव थाना में प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। लेकिन जब इसका जांच किया गया तो पता चला कि नरेंद्र प्रसाद को अपने पड़ोसी से ही विवाद था। जिसको लेकर या घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि एक अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द  उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट