LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली ललन यादव को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

Bihar Crime : औरंगाबाद और एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार किया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली ललन
कुख्यात नक्सली गिरफ्तार - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद जिला पुलिस तथा एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज प्रेस वार्ता के दौरान दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ तथा जिला पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि इसकी गिरफ्तारी को लेकर जिला पुलिस लगातार कई वर्षों से प्रयासरत थी। लेकिन सफलता नही मिल रही थी। आज सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि गोह थाना क्षेत्र के जुझारपुर गाँव मे कुख्यात नक्सली ललन यादव को आज घूमते हुए देखा गया है। इसकी सत्यापन हेतु जिला पुलिस तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसके बाद जुझारपुर गाँव की घेराबन्दी करते हुए सघन छापेमारी की गई। जिसके दौरान कुख्यात नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Diarch GO

 उन्होंने यह भी बताया की गिरफ्तार नक्सली कई नक्सली कांडों में वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसमे अपना सारा अपराध स्वीकार किया है। वही उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार औरंगाबाद पुलिस एवं एसटीएफ के द्वारा किए गए संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल में काफी गिरा हुआ है एवं नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु यह कार्य लगातार चलते रहेगा। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट