LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Aurangabad dog attack: औरंगाबाद में पालतू कुत्ते के हमले से किशोर की मौत, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Aurangabad dog attack: औरंगाबाद के साढ़ा ग्राम में पालतू कुत्ते के हमले से किशोर की मौत। बच्चा खेल रहा था तभी कुत्ता हमला कर बैठा। परिजनों ने जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Aurangabad dog attack
कुत्ते की चपेट में आने से किशोर की मौत- फोटो : NEW4NATION

Aurangabad dog attack: औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के साढ़ा ग्राम में एक पालतू कुत्ते ने एक किशोर पर हमला कर दिया जिससे किशोर की मौके पर मौत हो गई है। मृतक किशोर की पहचान उक्त गांव निवासी सरजू मेहता के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में किया गया है। घटना की संबंध में  जानकारी  देते हुए  मृतक के परिजन ने बताया है की मेरे गांव के ही दीपनारायण पाण्डे का कुता था। वह अपने कुत्ते को सुबह शाम टहलते थे। आज टहलाने के दौरान कुता उनके हाथ से छूट गया और पास में खेल रहे बच्चों पर हमला बोल दिया।  

मृतक किशोर कुता को अपने तरफ आते देख भागने लगा, लेकिन कुछ दूर भागने के बाद जब बच्चा पीछे मुड़ कर देखना चाहा वैसे ही पीछे से कुत्ते ने किशोर पर हमला बोल दिया, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गाई। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से घटना के जांचों उपरांत कड़ी करवाई करने का मांग किया है।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट