LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Aurangabad News: औरंगाबाद में फिल्मी स्टाइल में फरार हुई बेटी, घर में कैद कर गए थे पिता भाई को भी साथ में ले उड़ी

Aurangabad News: औरंगाबाद में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने बेटी को प्रेम प्रसंग से रोकने के लिए घर में कैद कर दिया, लेकिन उसने साड़ी के सहारे छत से उतरकर भागने की योजना बना ली। खास बात यह रही कि वह अपने 15 वर्षीय भाई को भी साथ ले गई,

Aurangabad News: औरंगाबाद में फिल्मी स्टाइल में फरार हुई बेट

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग से परेशान एक पिता ने अपनी बेटी को घर में बंद कर दिया, लेकिन वह साड़ी के सहारे छत से उतरकर फरार हो गई। यह घटना ढिबरा थाना क्षेत्र की है, जहां युवती अपने 15 वर्षीय भाई को भी साथ लेकर घर छोड़कर भाग गई।

घर में ताला लगाकर पिता गए थे खेत

मंगलवार को जब युवती के पिता खेत गए, तो उन्होंने बाहर से ताला लगाकर बेटी को घर में बंद कर दिया। उन्हें भरोसा था कि इस बार उनकी बेटी कहीं नहीं जा पाएगी। लेकिन युवती ने साड़ी को रस्सी बनाकर छत से नीचे उतरने का तरीका निकाला और अपने छोटे भाई को लेकर फरार हो गई। जब मां ने देखा कि बेटी और बेटा दोनों घर में नहीं हैं, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। बेटे के भी गायब होने पर मां ने शोर मचाया, जिससे पूरा गांव इकट्ठा हो गया।

परिवार ने दी पुलिस को सूचना

बच्चों के लापता होने की खबर मिलते ही पिता खेत से दौड़ते हुए घर पहुंचे और ताला खोलकर देखा तो दोनों गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ढिबरा थाना प्रभारी रितेश कुमार उपाध्याय ने परिवार से पूछताछ शुरू की। स्वजन ने बताया कि यह युवती पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है, लेकिन तब वह नाबालिग थी। अब वह बालिग हो चुकी है और दिल्ली में रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है।

रेलवे स्टेशन पर हुई जांच, नई दिल्ली में पकड़े गए

पुलिस ने तुरंत रेलवे स्टेशनों पर छानबीन शुरू की। पहले अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर खोजबीन की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। फिर डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर जांच हुई, जहां पता चला कि नई दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन पहले ही निकल चुकी है। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग नई दिल्ली स्टेशन पर सतर्क हो गए।

NSIT
Nsmch

जैसे ही दोनों भाई-बहन दिल्ली पहुंचे, वहां पहले से मौजूद स्वजन ने उन्हें पकड़ लिया। युवती और उसके प्रेमी ने वहां हाई वोल्टेज ड्रामा किया, लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें बरामद कर लिया गया।

पहले भी भाग चुकी थी युवती

परिवार के अनुसार, युवती पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है। उसके प्रेम प्रसंग को लेकर पिता काफी चिंतित रहते थे, इसलिए जब भी वे बाहर जाते थे तो घर के बाहर से ताला लगाकर जाते थे। लेकिन इस बार युवती ने योजना बनाकर घर से निकलने का तरीका खोज लिया।

फिलहाल पुलिस युवती और उसके भाई को सुरक्षित घर वापस लाने की तैयारी कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है, वहीं युवती के पिता बेहद चिंतित और नाराज हैं।