LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

बिहार में रेलवे स्टेशन पर मां ने 4 बच्चों के संग खाया जहर,मचा कोहराम घरेलू कलह बना कारण

Bihar News: बिहार में महिला ने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया. जहर खाने की सूचना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंच मच गया. ननफानन सभी को अस्पताल ले जाया गया जहाँ मां और तीन बच्चों की मौत हो गई.

बिहार में रेलवे स्टेशन पर मां ने 4 बच्चों के संग खाया जहर,मच

N4N डेस्क: बिहार के औरंगाबाद रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक एक महिला समेत 4 बच्चो को लोगों ने तड़पता देखा. पांचों को तड़पता देख लोगों का हुजुम जमा हो गया इसी बिच मिली सुचना पर पुलिसकर्मी मौके पर दौड़ते हुए पहुचे फानन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहाँ इलाज के दौरान तीन बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.वही महिला समेत एक बच्चे को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहाँ इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई. वही बच्चे की हालात बेज्ड नाज़ुक बताई जा रही है. 

घरेलु कलह बनी वजह 

इस ह्रदय विदारक घटना में मृतकों की पहचान 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी, एक साल की शिवानी कुमारी के रूप में की गई. इलाज के दौरान 40 वर्षीय महिला सोनिया देवी की भी मौत हो गई. 6 साल के बेटे रितेश कुमार की हालत खराब है. सोनिया देवी गोह प्रखंड अंतर्गत बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी रवि बिंद की पत्नी थी. रितेश कुमार को मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है.महिला के देवर राम सूरज बिंद ने बताया कि मंगलवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. दरअसल बुधवार को सुबह सबेरे पति काम पर चला गया. इस दौरान पत्नी भी चारों बच्चों को लेकर घर से निकली. रफीगंज स्टेशन से सूचना मिली कि सोनिया देवी ने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया है. मां और बच्चों के जहरीला पदार्थ खाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया. पुलिस अधिकारी दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे. उन्होंने गंभीर स्थिति में मां और बच्चों को सदर अस्पताल भिजवाया.तीन बच्चे और मां की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. 

पुलिस अधिकारी बोले

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म पर हुई इस वारदात के बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जवानों को सूचना मिली कि डाउन प्लेटफार्म पर एक महिला और चार बच्चे छटपटा रहे हैं. पांचों को ऑटो में लादकर रफीगंज अस्पताल लाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ मां ने चारों बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया है. तीन बच्चों की मौत इलाज के दौरान हो गई. एक बेटा रितेश कुमार और मां सोनिया देवी की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया. 

NSIT
Nsmch