LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar wanted criminal arrest - यूपी और बिहार पुलिस के सिरदर्द बना मोस्टवांटेड 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्याकांड में था मुख्य आरोपी

Bihar wanted criminal arrest - यूपी और बिहार पुलिस के सिरदर्

Aurangabad - औरंगाबाद पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार और उतर प्रदेश के मोस्टवांटेड कुख्यात अपराधी राकेश गिरी को  गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। साथ ही उसकी गिनती औरंगाबाद के टॉप-10 अपराधियों में नंबर वन के रूप में होती है,

 औरंगाबाद के टॉप-10 में नंबर वन के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी और बिहार की पुलिस ने उसे सरगर्मी से तलाश रही थी। गिरफ्तार अपराधी राकेश गिरि उर्फ बाबा औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड में एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे मदनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से असलहें भी बरामद किए हैं।

पूर्व पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर की थी हत्या

आज प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि नबीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा सोनौरा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को 30 नवंबर को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के उद्भेदन के लिए औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। मामले में एसआईटी ने पूर्व में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

तीन साथियों के घर पर हुई थी कुर्की,

गिरफ्तार राकेश गिरि समेत तीन अपराधियों के घरों की कुर्की भी की थी। इसके बावजूद राकेश गिरि पुलिस की नजरों से बचता-बचाता भागा फिर रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना मिल कि कुख्यात अपराधी राकेश गिरि किसी बड़े अपराध को अंजाम देने मदनपुर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और कुख्यात अपराधी को मदनपुर थाना क्षेत्र में देव-मदनपुर पथ पर आंजन मोड़ चौराहा के पास धर दबोचा है।

NSIT
Nsmch

 जांच के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक वाई-फाई डोंगल, एक पिट्ठू बैग और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद राकेश गिरि ने पुलिस के समक्ष पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह हत्याकांड समेत विभिन्न मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद राकेश गिरि को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट