LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Prashant Kishore Speech: 'आपसे अच्छे तो लालू जी है जो अपने नवीं फेल बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं', औरंगाबाद की रैली में प्रशांत किशोर ने BJP समेत RJD पर साधा निशाना

Prashant Kishore Speech: औरंगाबाद में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाने की अपील की। जानें क्या कहा PK ने।

Prashant Kishore Speech
औरंगाबाद में प्रशांत किशोर की हुंकार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Prashant Kishore Speech:  आज औरंगाबाद के अम्बा थाना क्षेत्र के बभांडी खेल मैदान में जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर पहुंचे। जहां हजारों के संख्या में एकत्रित कार्यकर्ता तथा समर्थकों ने बुलडोजर से फूल बर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर ने अपने सम्बोधन के दौरान केन्द्र सरकार तथा बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस काम के लिए सरकार को चुना वह सभी काम दोनो सरकारों ने पूरा कर दिया, लेकिन आप सब ने  कभी अपने बच्चों की शिक्षा तथा रोजगार के लिए कभी वोट नही किया। जिसके कारण आज भी आपके बच्चे का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि कभी भी बिहार के लोगो ने आपने बच्चे की उज्वल भविष्य के लिए  वोट नही किया है,जिसके कारण आज आपके बच्चे शिक्षा और रोजगार के लिए मारे फिर रहे है। दूसरे प्रदेशों में सरण ले रहे है।  जरा सोचिए क्या आप अपने पिता धर्म को निभाया नहीं। आप सभी ने जात-पात  के नाम पर वोट देते रहे लेकिन अपने बच्चे के भविष्य के लिए कभी वोट नही किया।  आपसे अच्छे तो लालू जी है जो अपने नवीं फेल बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं, लेकिन आप  कभी भी इस बात को नही समझे सके।  आज मैं यही मंत्र आप सबको बताने आया हूं  की 2025 में होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव में अपने बच्चे के लिये वोट करेंगे तो मैं वादा करता हु की इस साल का दीपावली बिहार की बदहाली का अंतिम दीपावली होगी।

बिहार है बाबू यह के लोग अच्छी तरह से जानते है-प्रशांत किशोर

उन्होंने  स्टालिन कि बिहार यात्रा को लेकर हमला बोलते हुए कहा की स्टालिन वही है जो अपने प्रदेश में बिहारियों को देखना नही चाहते है। अगर दिख गए तो उनकी जमकर पिटाई कर दी जाती  है। आज वही स्टालिन बिहार के जनता से वोट मांगने आये है, लेकिन बिहार के जनता है, उनकी जबाव उन्हीं कि भाषा मे देगी , क्योकि यह बिहार है बाबू यह के लोग अच्छी तरह से जानते है,किसका जबाब कैसे देना है

 औरंगाबाद बिहार से दिनानाथ मैआर का रिपोर्ट