LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : जिला समन्वय समिति का बैठक में शामिल हुए औरंगाबाद डीएम श्रीकान्त शास्त्री, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Bihar News : जिला समन्वय समिति का बैठक में शामिल हुए औरंगाबा

AURANGABAD : औरंगाबाद के डीएम श्रीकान्त शास्त्री के द्वारा समाहरणालय योजना भवन के सभागार में जिला समन्वय समिति का बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों एवं उसकी प्रगति की समीक्षा की गई एवं संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को सफल आयोजन करने हेतु सभी पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा मंडे फॉल अप मीटिंग में प्राप्त विभागवार एजेंडा का पीपीटी के माध्यम से अवलोकन किया गया एवं निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्तर, सदर अनुमंडल के स्तर एवं दाउदनगर अनुमंडल सदर के स्तर पर दायर लंबित परिवाद का पीपीटी के माध्यम से समीक्षा किया गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को अपने विभाग अंतर्गत लंबित मामलों की सूची प्राप्त कर इसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त समीक्षा क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला में विभिन्न विभागों से सीपीग्राम, "जनता के दरबार में मुख्यमंत्री" कार्यक्रम एवं ई-डैशबोर्ड से संबंधित लंबित आवेदन को पीपीटी के माध्यम से अवलोकन किया गया एवं लंबित मामलों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा लोक सेवा के अधिकार (आरटीपीएस) अंतर्गत विभिन्न सेवाओं आवासीय/जाति/आय/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस एवं जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई एवं इसका त्वरित गति  से निष्पादन करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। इसके अतिरिक्त पेंशन, पारिवारिक लाभ, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन राशन कार्ड, एलपीसी के लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई एवं इसका यथाशीघ्र निष्पादन करने हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी के द्वारा अन्य विभागों का भी समीक्षा किया गया संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।