LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

उर्वरक विक्रेताओं पर लटकी तलवार, अगर नहीं किया नियमों का पालन तो होगी बड़ी कार्रवाई, विधायकों की मांग पर डीएम ने जारी किया फरमान

खाद की कालाबाजारी को रोकने और किसानों को आसानी से उपलब्धता को लेकर डीएम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि पालन नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उर्वरक विक्रेताओं पर लटकी तलवार, अगर नहीं किया नियमों का पाल

Aurangabad - आज औरंगाबाद जिलाधिकारी -सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति श्रीकान्त शास्त्री , की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस दौरान किसानों को उर्वरक की  समस्या पर भी जोर दिया गया औक विक्रेताओं को सख्त  निर्देश  दिए गए।

दो विधायक भी रहे मौजूद

बैठक में नव निर्वाचित विधायक औरंगाबाद त्रिविक्रम नारायण सिंह,  रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह, बिहार विद्यान परिषद दिलीप कुमार सिंह ने भाग लिया। बैठक के दौरान इन सभी जन प्रतिनिधियों के द्वारा उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर मांग की गई। जिसके उपरांत ,जिला पदाधिकारी, ने जिला कृषि पदाधिकारी, औरंगाबाद को निदेश दिया है कि रबी मौसम के मुख्य समय में किसानों को उचित मूल्य पर सुगमता पूर्वक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 

Diarch GO

जिला के उर्वरक विक्रेताओं द्वारा तथा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, तस्करी, मुनाफाखोरी को रोकने एवं उर्वरकों के मूल्य नियंत्रण हेतु उर्वरक प्रष्ठिानों पर नियमित छापामारी की जाए। जिसको लेकर जिला कृषि पदाधिकारी, के द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरक सम्बंधी शिकायतों को निदान करने एवं किसानों की उर्वरक समस्याओं को दूर करने के लिए जिला कृषि कार्यालय में एक उर्वरक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है,जिसका सम्पर्क नम्बर 06186-469430 है इस नम्बर पर किसान उर्वरक सम्बन्धी जानकारी ले सकते तथा शिकायत भी कर सकते है। 

विक्रेताओं को मिला यह निर्देश

जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया है कि सभी खुदरा विक्रेत अपने-अपने दुकान के सूचना पट पर उपलब्ध उर्वरक की मात्रा, मूल्य प्रदर्शित करें तथा जिला उर्वरक नियंत्रण का भी नंबर प्रदर्शित किया जाय। उन्होंने इसकी जिम्मेवारी संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक को दी है। वहीं जिला पदाधिकारी ने कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया हैं कि अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन मास्टर से मिलकर एक शेड्यूल तैयार करें।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट