LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar crime news: औरंगाबाद में अपराधियों का तांडव! दिनदहाड़े दूध बेचने जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली

Bihar crime news: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने दूध बेचने जा रहे युवक प्रिंस कुमार को गोली मार दी। जानें पूरी घटना और पुलिस जांच।

Bihar crime news
औरंगाबाद में अपराधियों का तांडव! - फोटो : news4nation

Bihar crime news: औरंगाबाद में अपराधियों की मनोबल सातवें आसमान पर चढ़ते दिख रहा है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले की ओबरा थाना का है। जहां  अपराधियों ने दूध बेचने जा रहे बाइक सवार  युवक को दिनदहाड़े  बाइक से खदेड़ कर गोली मार दिया। युवक के पीठ में दो गोली लगी है। यह घटना एन एच 139 के ओबरा थानाक्षेत्र के सदीपुर गांव समीप की है। घायल युवक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के  गोड़तारा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। हालांकि घटना का अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। घटना के उपरांत मौके पे मौजूद आसपास के लोगों के द्वारा युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया ।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन औरंगाबाद सदर अस्पताल में भी उसकी स्थिति में सुधार ना होता देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने घर से दूध बेचने के लिए निकला था। कुछ दूर पहले से ही बाइक सवार तीन लोग उसका पीछा कर रहे थे।

Diarch GO

अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया

सदीपुर गांव के समीप पहुंचा बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली उसके पीठ में लगी है। घायल युवक ने अपराधी की पहचान ,ओबरा थाना  क्षेत्र के ही गंगा बिगहा गांव निवासी मुन जी कुमार पर लगाया है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लेकिन कुछ लोग कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुई विवाद को घटा का कारण बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पैसों का लेनदेन को लेकर दोनों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

औरंगाबाद बिहार से  दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट