LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Aurangabad Crime: सीसीटीवी कैमरे की निगाहबानी के बाद भी लाखों की चोरी, हाथ मलती रह गई पुलिस

Aurangabad Crime: औरंगाबाद में नकाबपोश चोरों ने जेवर दुकान की ग्रिल और शटर काटकर लाखों रुपये के ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

Aurangabad Crime: सीसीटीवी कैमरे की निगाहबानी के बाद भी  लाख
लाखों की चोरी- फोटो : Reporter

Aurangabad Crime: औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के बराही बाजार में  नकाबपोश चोरों ने ओम शांति जेवर दुकान की ग्रिल और शटर काटकर चार लाख रुपये नकद, 300 ग्राम सोना और 6 किलोग्राम चांदी चुरा ली, जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बराही बाजार को बंद कर पौथू-ओबरा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चोरी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर-2 अमित कुमार, एफएसएल टीम, डीआईईओ, इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद, रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार और पौथू थानाध्यक्ष सोमेश्वर नाथ घटनास्थल पर पहुंचे। वे ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की जांच में जुट गए हैं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ सदर-2 अमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बराही बाजार में एक ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें 6-7 अपराधी नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्वेलरी दुकान से लगभग 300 ग्राम सोना, 6 किलोग्राम चांदी और 4 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। मामले की जांच के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जो भी इसमें शामिल हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकान संचालक धीरज कुमार और आयुष कुमार सोनी ने बताया कि उनके परिवार की ज्वेलरी दुकान में लगातार चार बार चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक चोरों को नहीं पकड़ा है। बराही बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ महीने पहले एक पेट्रोल पंप और किराना दुकान में भी चोरी हुई थी। इससे नाराज लोगों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रफीगंज-बराही-ओबरा मार्ग को जाम कर दिया और बराही बाजार की सभी दुकानें बंद कर दीं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दुकान संचालक ने बताया कि यह घटना रात लगभग 2 बजे के आसपास की है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब यह देखना होगा कि हर घटना की तरह यह घटना भी दबकर रह जाती है या पुलिस प्रशासन अपराधियों तक पहुंच पाता है या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

रिपोर्ट-दीनानाथ मौआर