LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime: रोजी-रोटी के लिए घर से निकला था, लौटा तो लाश बनकर, कंपनी की पानी टंकी में मिला युवक का शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रोजी-रोटी के लिए घर से निकले युवक का शव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एक निजी कंपनी की पानी की टंकी से बरामद किया गया है।

Dead body of a young man
कंपनी की पानी टंकी में मिला युवक का शव- फोटो : reporter

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के सोनाही गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश ठाकुर का शव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एक निजी कंपनी की पानी की टंकी से बरामद किया गया है। राजेश पिछले तीन महीने से बिलासपुर में एक निजी कंपनी में मजदूरी कर रहे थे। उनकी संदिग्ध मौत ने परिजनों में हड़कंप मचा दिया है, और वे इसे हत्या करार दे रहे हैं।

यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। कंपनी के कर्मचारियों ने राजेश के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी की टंकी से निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद, शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

 मंगलवार रात शव को सोनाही गांव लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वे शव से लिपटकर बिलखने लगे।

राजेश के परिजन उनकी मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। उनका कहना है कि घटना वाले दिन रात 9 बजे राजेश की अपने घरवालों से फोन पर बात हुई थी। इसके महज दो घंटे बाद, रात 11 बजे, उनकी मौत की खबर मिली। परिजनों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

राजेश अपने घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटना ने गांव में भी शोक का माहौल बना दिया है।यह मामला अभी भी जांच का विषय है और परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस इस संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझा पाएगी।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर