LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Congress : डम डम डिगा डिगा...औरंगाबाद में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समर्थकों के साथ बजाने लगे मानर, ठोक दिया चुनावी ताल...

Bihar congress: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाने के लिए मोरबाजा ढोल बजाया।औरंगाबाद में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने पुराने अंदाज में अपने समर्थकों को प्रेरित करने के लिए ढोल बजाया।

Bihar Congress
राजेश राम समर्थकों के साथ बजाने लगे मानर- फोटो : Reporter

Bihar congress: राजेश राम चुनावी मौसम में कार्यकर्ता और समर्थकों के बीच जोश और उत्साह पैदा करते नजर आ रहे हैं। राजेश राम न केवल पार्टी के भीतर एकजुटता को बढ़ावा देना चाहते हैं, साथ हीं अपने समर्थकों की भावना को समझते हैं और उनके साथ खड़े रहते हैं।औरंगाबाद पहुँचने से पहले रास्ते में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया, तो वे खुद को अपनी पुरानी परंपरा से जोड़ने से रोक नहीं सके। समर्थकों का उत्साह बढ़ाने के लिए वे भी लयबद्ध तरीके से ढोल बजाने लगे। उनके अंदाज से कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वे केवल ढोल बजाने का नाटक कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लगा कि वे एक अनुभवी ढोल वादक हैं। 

उनके ढोल बजाने से समर्थकों का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यकर्ता उत्साह से भर गए। समर्थकों के भारी उत्साह के बीच उनका काफिला औरंगाबाद के नगर भवन पहुँचा, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने और पूरी लगन से काम करने का संकल्प लिया।

NSIT
Nsmch

राजेश राम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि औरंगाबाद अनुग्रह बाबू और सत्येंद्र बाबू की धरती है। आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने औरंगाबाद के एक दलित के बेटे को जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जिस उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे। उनकी कोशिश होगी कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में वे अधिक से अधिक सीटें जीतकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करें और वर्तमान सरकार को सत्ता में आने से रोकें।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर